गर्मियों में पसीने की बदबू कैसे दूर करें?


By Priyam Kumari20, Apr 2025 06:00 PMjagran.com

गर्मी में पसीने की बदबू

गर्मी का मौसम आते ही लोगों को पसीना आना शुरू हो जाता है। पसीने के साथ एक और समस्या आम हो जाती है- बदबू। इसके कारण कई बार उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ता है।

पसीने से बदबू क्यों आती है?

यह शरीर के तापमान को नियंत्रित करने की वजह से होता है। शरीर से आने वाली बदबू की परेशानी से लड़ने के लिए लोग महंगे परफ्यूम और डियोड्रेंट्स का इस्तेमाल करते हैं।

पसीने की बदबू दूर करने के लिए नुस्खे

अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिनसे आप दिनभर तरोताजा और खुशबूदार रह सकते हैं।

नारियल तेल और कपूर

गर्मी के दिनों में पसीने की बदबू से परेशान है, तो नारियल तेल और कपूर को मिक्स करके कांख और शरीर के पसीने वाले हिस्सों पर लगाएं।

नींबू का इस्तेमाल

नींबू में मौजूद नैचुरल एंटी बैक्टीरियल गुण शरीर की दुर्गंध को खत्म करता है। इसके लिए आप नहाने से पहले आधे नींबू को पसीने के हिस्सों पर रगड़ें।

फिटकरी का यूज

फिटकरी को पानी में मिलाकर नहाने से पसीने की बदबू को दूर कर सकते हैं। यह नेचुरल डियोड्रेंट की तरह काम कर सकता है।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा खाने के साथ ही पसीने को सोखने में मदद करता है। यह शरीर से बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को भी खत्म करता है।

सेब का सिरका

शरीर से पसीने की बदबू खत्म करने के लिए सेब का सिरका बेहतरीन नुस्खा है। इसके लिए आप एक कप पानी में सेब का सिरका मिक्स करके कॉटन से कांख पर लगाएं।

इन टिप्स की मदद से आप भी पसीने की दुर्गंध को दूर कर सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva