बदलती लाइफस्टाइल और समय की कमी के चलते कई लोग खुद को समय नहीं दे पाते। इसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है।
अगर आप जल्दी से जल्दी मोटा होना चाहते हैं तो यह घरेलू नुस्खे आपके काम आ सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वजन बढ़ाने के लिए आप केले की मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप दिन में कम से कम तीन से चार केले खाएं। केला पौष्टिक व पोषक तत्वों से भरपूर होता है।
वजन बढ़ाने के लिए आप सेब और गाजर का सेवन करें। इसके लिए आप बराबर मात्रा में छिलका सहित उत्तम गुणवत्ता के सेब और गाजर लेकर कद्दूकस कर लें और दोपहर भोजन के बाद खाएं।
इसके अलावा आप तीन से चार बादाम, खजूर और अंजीर को कूटकर दूध में डालकर उबालें। अच्छी तरह उबलने के बाद दूध को गुनगुना होने पर रोज सोने से पहले पिएं।
वजन में बढ़ाने के लिए जौ का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप आवश्यकतानुसार जौ को भिगोकर कूट-छील लें। जौ का 60 ग्राम की मात्रा को 500 ग्राम दूध में मिलाकर खीर बना लें।
इसका दो महीने तक सेवन करें। रोजाना इस खीर का सेवन करने से दुबले या कमजोर व्यक्ति भी मोटे हो जाते हैं। इससे वजन बढ़ता है।
वजन बढ़ाने के लिए आप सोयाबीन का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आप नाश्ते में सोयाबीन व अंकुरित अनाज का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com