गर्मियों में तिल कैसे खाएं?


By Priyam Kumari28, Apr 2025 03:08 PMjagran.com

तिल खाने से क्या होता है?

तिल से बनी चीजों को खाना हम सभी पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। वहीं, इसके छोटे-छोटे, काले और सफेद रंग के बीज खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

तिल खाने के फायदे

तिल के बीजों को पोषक तत्व का पावर हाउस भी कहा जाता है। तिल के सेवन से कई फायदे मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गर्मियों में नहीं, बल्कि सर्दियों में खाना ज्यादा फायदेमंद होता है।

गर्मियों में तिल ऐसे खाएं

जी हां, तिल की तासीर गर्म होती है, जिसके कारण गर्मियों में तिल खाने से कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि तिल गर्मियों में कैसे खा सकते हैं।

सत्तू में मिलाकर खाएं

गर्मी के मौसम में सत्तू का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आप सत्तू में तिल को मिलाकर खा ले सकते हैं।

पानी में भिगोकर खाएं

गर्मियों में तिल खाने के लिए रात में 1 चम्मच तिल के बीजों को पानी में भिगोकर रख लें। इसके बाद सुबह इसका सेवन करें।

लस्सी या छाछ के साथ खाएं

आप तिल को लस्सी और छाछ के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं। गर्मी में यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करेगा।

सैंडविच और सलाद में खाएं

अगर आप सैंडविच और सलाद खाने के शौकीन हैं, तो उसमें तिल को मिक्स भी कर सकते हैं। ऐसा करने से खाने का स्वाद भी बढ़ जाएगा।

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपको गर्मियों में तिल खाना है, तो इसे सीधे खाने से बचें। तिल को हमेशा किसी न किसी चीज के साथ ही खाएं। ऐसा करने से गर्मी में इससे परेशानी नहीं होगी।

गर्मी के मौसम में अगर आप भी तिल का सेवन करने जा रहे हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva