अक्सर लोग अंजीर खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में अंजीर कैसे खाना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजें शामिल करें और खाने खाने के तरीके का पालन करें।
इसमें पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन्स, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।
रात में सोने से पहले अंजीर को पानी में भिगोकर दें, जिससे इसकी तासीर ठंडी हो जाती है। इसके बाद सुबह इसे खा सकते हैं। इससे सेहत को लाभ होता है।
गर्मी के मौसम में अंजीर को दूध में भिगोकर भी खा सकते हैं। इससे शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है और व्यक्ति खुद को हेल्दी महसूस करता है।
गर्मी के मौसम में 2-3 अंजीर भिगोकर खाना हेल्थ के लिए फायेदमंद होता है। इससे हड्डियां मजबूत होने लगती हैं और चलने-फिरने में भी परेशानी नहीं होती है।
गर्मियों में अंजीर भिगोकर खाना अच्छा होता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करता है। इसे खाने से पेट साफ रहता है।
अंजीर में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे भिगोकर खाने से सर्दी-जुकाम होने का खतरा कम हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ