चिया सीड्स को इन चीजों में मिलाकर खाएं, घटने लगेगा वजन


By Ashish Mishra12, Feb 2024 01:17 PMjagran.com

वजन कम करना

आज के समय अक्सर लोग वजन बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए चिया सीड्स काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए जानते हैं कि चिया सीड्स का उपयोग कैसे करना चाहिए?

खानपान में बदलाव

कई बार खानपान में बदलाव होने से वजन बढ़ने लगता है। वजन को कंट्रोल करने के लिए खानपान में विशेष ध्यान देना चाहिए।

चिया सीड्स का सेवन करना

वैसे तो चिया सीड्स को भिगोकर खा सकते हैं, लेकिन इसे अकेले खाना थोड़ा मुश्किल होता है। चिया सीड्स को दूसरी चीजों के साथ मिलाकर खा सकते हैं।

सब्जी के साथ चिया सीड्स खाना

चिया सीड्स को सब्जी में मिक्स करके खा सकते हैं। इसे खाने से तेजी से वजन कम होने लगता है। इसके अलावा खीर में भी मिलाकर चिया सीड्स का सेवन कर सकते हैं।

ओट्स के साथ खाएं चिया सीड्स

शरीर को हेल्दी रखने के लिए चिया सीड्स को ओट्स में मिलाकर खाया जा सकता है। यह बेली फैट को कम करने में काफी मददगार है।

सलाद के साथ चिया सीड्स खाना

वजन को कम करने के लिए सलाद के साथ चिया सीड्स खा सकते हैं। इसे खाने से तेजी से वजन कंट्रोल होने लगता है। इसे खाने से शरीर को एनर्जी भी मिलती है।

चिया सीड्स कितनी मात्रा में खाएं?

वजन को कम करने के लिए चिया सीड्स खाना चाहिए। 1 दिन में 2 चम्मच चिया सीड्स का सेवन करना चाहिए। इसे ज्यादा मात्रा में नहीं खाना चाहिए।

एक्सरसाइज करना

अगर आप वजन से जुड़ी समस्या से बचने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना चाहिए। इससे तेजी से वजन कम होने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ