नो मेकअप लुक कैसे पाएं?


By Priyam Kumari05, Apr 2025 07:00 AMjagran.com

मेकअप कैसे करें?

हर उम्र की महिला को मेकअप करना बहुत पसंद होता है। शायद ही कोई ऐसी लड़ी होगी, जिसे मेकअप करना पसंद नहीं होगा। महिलाएं अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप का चुनाव करती हैं।

ऐसे करें नो मेकअप लुक

हालांकि, गर्मियों में लड़कियां नो मेकअर लुक कैरी करना पसंद करती हैं। अगर आप भी नो मेकअप लुक पाना चाहती हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

सही स्किन टोन

अगर आप नो मेकअप लुक चाहती हैं, तो अपनी स्किन टोन का ध्यान रखते हुए मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। गलत शेड अपने लुक को खराब में कर सकता है।

हैवी बेस न लगाएं

गर्मियों में नो मेकअप लुक के लिए ध्यान रखें कि आपको किसी तरह के हैवी बेस का इस्तेमाल न करें। इसमें आप सर्फ सीसी या बीबी क्रीम का ही उपयोग करें।

लाइनर का न करें इस्तेमाल

अगर आप नो मेकअप लुक में काजल का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे सही से स्मज करें। साथ ही, इसमें आपको आई लाइनर की जरूर नहीं है।

डार्क हैवी ब्लश न करें ट्राई

नो मेकअप लुक कैरी करते समय ध्यान रखें कि हैवी ब्लश आपको लुक को बिगाड़ सकता है। इसलिए कोशिश करें कि डार्क हैवी ब्लश का इस्तेमाल न करें।

बोल्ड लिपस्टिक न लगाएं

अगर आपको बोल्ड लिप्स पसंद हैं, लेकिन फिर भी नो मेकअप लुक के साथ लिप्स को लाइट ही रखें। इसलिए न्यूड शेड का ही इस्तेमाल करें।

इन बातों का रखें ख्याल

अगर आप भी गर्मी के मौसम में नो मेकअप लुक कैरी करना चाहती हैं, तो इन टिप्स को जरूर फॉलो करें। ऐसा करने से आप एकदम परफेक्ट लुक पा सकती हैं।

मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva & Instagram