लहसुन लिवर को डिटॉक्सीफाई करने में काफी मददगार है। इसमें मौजूद तत्व सेलेनियम और एल्लीसिन लिवर को साफ करने में मदद करते हैं।
चुकंदर में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो लिवर को डिटॉक्स करता है। हेल्दी लिवर के लिए आप चुकंदर का सेवन कर सकते हैं।
नींबू लिवर को साफ करने में मदद करता है। यह विटामिन-सी और डी- लिमोनेन से भरपूर होता है, जो लिवर को बेहतर बनाते हैं।
हल्दी में औषधीय गुण पाए जाते हैं। जो शरीर की कई बीमारियों से बचाते हैं। यह लिवर को साफ करने में भी मदद करती है।
लिवर को मजबूत करने के लिए डेली डाइट में ब्रोकली शामिल कर सकते हैं। यह फाइबर और विटामिन-ई से भरपूर होता है, जो लिवर के स्वास्थ्य को बढ़ावा देते हैं।