बार-बार हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न तो अपनाएं ये घरेलू उपाय


By Amrendra Kumar Yadav29, Feb 2024 04:29 PMjagran.com

हाथ-पैर होते हैं सुन्न

कई बार लगातार एक ही जगह पर बैठे रहने से हाथ-पैर सुन्न हो जाते हैं, अगर कभी-कभी ये होता है तो सामान्य बात है लेकिन बार-बार ऐसा हो रहा है तो इससे बचाव के उपाय करना बहुत जरूरी होता है।

क्यों होती है ये समस्या

शरीर में सही से ऑक्सीजन का प्रवाह न होने पर और सही से ब्लड सर्कुलेशन न होने पर भी ये समस्या होती है।

अपनाएं ये घरेलू उपाय

इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय अपनाए जा सकते हैं, जो इस समस्या में छुटकारा दिलाने में काफी मददगार होते हैं।

हल्दी दूध का सेवन है बहुत फायदेमंद

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हल्दी दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, इसका सेवन रोजाना करने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। इस दूध का सेवन करने से संक्रामक बीमारियों से बचाव होता है।

गुनगुने पानी से धोएं पैर

हाथ-पैर की सुन्नता से छुटकारा पाने के लिए गुनगुने पानी की इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। इससे बहुत आराम मिलता है।

डाइट में शामिल करें ये चीजें

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए डाइट में विटामिन-बी, मैग्नीशियम, आयरन से भरपूर चीजों को शामिल करें। इनके सेवन से पोषक तत्वों की पूर्ति होती है और ब्लड सर्कुलेशन सही होता है।

रोजाना करें एक्सरसाइज

इस समस्या से बचाव के लिए रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है, रोजाना सिर्फ थोड़ी देर एक्सरसाइज करने से शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सही से होती है।

मालिश करें

बार-बार हाथ-पैर सुन्न हो रहे हैं तो इससे बचाव के लिए रोजाना तेल से मालिश करें, मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन सही होता है और यह समस्या नहीं होती है।

हाथ-पैर सुन्न होने की समस्या है तो इन उपायों को करें। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com