बदलते फैशन के इस दौर में हर कोई स्टाइलिश दिखना चाहता है। इसके लिए खासतौर पर महिलाएं अपने मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल तक में बदलाव करती रहती हैं।
जब भी हम किसी पार्टी में जाते हैं, तो अलग-अलग तरह के हेयर स्टाइल बनाते हैं। किसी को स्ट्रेट हेयर पसंद हैं, तो किसी को कर्ल करना बहुत अच्छा लगता है।
हालांकि, बालों को कर्ल करने के लिए हीटिंग मशीन का इस्तेमाल किया जाता है, जो बालों के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में अगर आप बिना मशीन के बालों को कर्ल करना चाहती हैं, तो इन टिप्स को फॉलो जरूर करें।
अगर आप बिना बालों को नुकसान पहुंचाए कर्ल करना चाहती हैं, तो प्लास्टिक टूल की मदद ले सकती हैं। आप इसे कुछ घंटों के लिए बालों में लगाएं और फिर स्प्रे से सेट कर लें।
बालों को आसानी से कर्ल करने के लिए चोटी बना सकती हैं। इसके लिए आपको हल्के गीले बालों में 3-4 मोटी चोटियां बांध लें।
अगर आप हैवी कर्ल करना चाहती हैं, तो बालों के छोटे-छोटे भाग करके स्ट्रॉ की मदद से कर्ल करें। इसके लिए आपको 5-6 घंटे लगेंगे।
अगर आप बालों को कर्ल करने के लिए मशीन नहीं खरीद पा रहे हैं, तो सिलिकॉन रोलर की मदद ले सकते हैं। यह आपको मार्केट में आसानी से मिल जाएगा।
मोजे से बालों को कर्ल करने का पुराना तरीका है। इसके लिए आपको बालों को हल्का गीला रखना पड़ेगा, फिर रात भर से लिए मोजे से कर्ल करके सो जाएं। ऐसा करने से सुबह बाल खूबसूरत नजर आएंगे।
इन टिप्स की मदद से आप भी अपने बालों को बिना मशीन के कर्ल कर सकती हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva