आलूबुखारा खाने से मिलेंगे ये 5 बेमिसाल फायदे


By Farhan Khan01, May 2025 01:43 PMjagran.com

गर्मियों में आलूबुखारा खाना

गर्मियों में कुछ फल बेहद हेल्दी माने जाते हैं। इन्हीं फलों में आलूबुखारा भी शामिल है। यह स्वाद में खट्टा और मीठा होता है। इस फल को लोग बेहद चाव से खाते हैं।

गर्मियों में आलूबुखारा खाने के फायदे

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप गर्मियों में आलू बुखारा खाते हैं, तो इससे शरीर को क्या फायदे मिल सकते हैं? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

आलूबुखारा में मौजूद पोषक तत्व

आलूबुखारा में विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, तांबा और बोरॉन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

हड्डियां रहेंगी मजबूत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर आप रोजाना डाइट में आलूबुखारा शामिल करते हैं, तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी। इसमें कैल्शियम पाया जाता है।

पेट रहेगा चकाचक

गर्मियों में अक्सर हमारा पेट खराब हो जाता है। ऐसे में आलूबुखारा खाने से आपका पेट एकदम चकाचक रहेगा। इसमें फाइबर पाया जाता है।

दिल रहेगा हेल्दी

कई रिसर्च पेपर में यह बात निकलकर सामने आई है कि सुबह नाश्ते में पोटेशियम से भरपूर आलूबुखारा खाने से आपका दिल लंबे समय तक हेल्दी रहेगा।

होगा वेट लॉस

अगर आप वेट लॉस के लिए एक परफेक्ट डाइट की तलाश कर रहे हैं, तो इसके लिए आलूबुखारा बेस्ट रहेगा। इसमें मौजूद फाइबर वजन घटाने का काम करता है।

इम्यूनिटी में रामबाण  

जो लोग अपनी इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाना चाहते हैं, उन्हें एक बार आलूबुखारा जरूर खाना चाहिए। इसमें विटामिन-सी होता है।

आलूबुखारा खाने से आपको ये 5 बेमिसाल फायदे  मिलेंगे। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com