शुगर के मरीजों को खाने-पीने वाली कई चीजों की मनाही रहता है। आइए जानते हैं कि शुगर के कंट्रोल करने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए?
शुगर के मरीजों को मीठे चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। ज्यादा मात्रा में मीठे का सेवन करने से शुगर के लेवल बढ़ जाता है।
कीवी में विटामिन ई, के, फोलेट और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल रहता है।
अंडे में एमिनो एसिड और प्रोटीन्स पाए जाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
ओट्स में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है, जबकि कैलोरी कम मात्रा में होती है। ओट्स का सेवन करके शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
मेथी दाना खून में शर्करा को तोड़कर इंसुलिन का उत्सर्जन करने में मदद करता है। रोजाना इसके पानी का सेवन करने से शुगर के मरीजों को आराम मिलता है।
हरी पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन्स और प्रोटीन होते हैं। इसे डाइट में शामिल करने शुगर कंट्रोल में रहता है।
दही में विटामिन बी12, पोटैशियम और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है। यह शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करके शुगर लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ