अक्सर लोग तेज गर्मी के चलते शरीर के ठंडक के लिए कई चीजों का सेवन करते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में पुदीना का सेवन कैसे करना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। गर्मी के मौसम में ज्यादा मसालेदार चीजों को खाने से बचना चाहिए।
गर्मी के मौसम में कई तरह से पुदीने का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं और गर्मी से भी राहत मिलती है।
इसकी पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। इसके बाद ठंडा होने पर इसे पी लें। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और व्यक्ति हमेशा हाइड्रेट रहता है।
पुदीने की पत्तियों को धनिया, हरी मिर्च, नींबू के रस के साथ पीसकर चटनी बनाएं। इसके बाद इसे खाने के साथ खा सकते हैं। इससे पाचन दुरुस्त रहता है और शरीर को ठंडक देता है।
गर्मी से बचने के लिए पुदीने का शरबत पी सकते हैं। इसकी पत्तियों में नींबू, चीनी मिलाकर शरबत तैयार करके पी लें। इससे शरीर को ठंडक मिलेगी।
पुदीने का इस तरह से सेवन करना पाचन के लिए फायदेमंद होता है। इससे अपच, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
पुदीना एंटीऑक्सीडेंट गुण और विटामिन सी होते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं। इसे खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ