सर्दियों में इस तरह खाएं बादाम, रहेंगे हेल्दी


By Ashish Mishra13, Jan 2024 02:22 PMjagran.com

बादाम खाना

सर्दी के मौसम में अक्सर लोग बादाम खाते हैं। इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दी में बादाम को किस तरह से खा सकते हैं?

पोषक तत्व

बादाम में प्रोटीन, विटामिन-ई, कॉपर, फाइबर, फास्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसके अलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाया जाता है।

भिगोकर बादाम खाना

अक्सर लोग बादाम को भिगोकर काना पसंद करते हैं। इसके अलावा आप इसे अन्य तरीकों से भी खा सकते हैं। यह शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

बादाम को भूनकर खाना

कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे भूनकर खाने से स्वाद बढ़ जाता है। सर्दी के मौसम में बादाम को भूनकर खा सकते हैं। कच्चे बादाम की तुलसी भुने बादाम में पोषक तत्व अधिक होते हैं।

दूध में बादाम मिलाकर खाना

बादाम का पाउडर बनाकर दूध में मिलाकर पीना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और ठंड से भी राहत मिलती है।

बादाम का हलवा

सर्दी के मौसम में बादाम का हलवा बनाकर खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। आप इसे नाश्ते में भी शामिल कर सकते हैं।

बादाम का लड्डू खाना

सर्दी के मौसम में बादाम का लड्डू खाना अच्छा होता है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर से शरीर को एनर्जी मिलती है।

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना

अगर आप कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो बादाम को सेवन कर सकते हैं। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होने लगता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ