दांतों पर जमे मैल किसी की भी प्यारी सी मुस्कान को भी फीका बना सकती है। अक्सर दांतों की सफाई ढंग से नहीं करने की वजह से दांतों के ऊपर मैल जमने लगती है।
इसके चलते व्यक्ति लोगों के सामने शर्मिंदा होने पर मजबूर हो जाता है। अगर आप भी अपने दांतों पर जमे मैल को हटाना चाहते हैं तो इन घरेलू उपायों की मदद ले सकते हैं।
ये उपाय वाकई कमाल के हैं। खास बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट्स भी नहीं है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
प्राकृतिक तरीके से दांतों को साफ करने के लिए सबसे पहले एलोवेरा के पत्ते का टुकड़ा लेकर उसके छिलके को उससे अलग कर लीजिए।
इसके बाद लगभग 2 चम्मच बेकिंग सोडा लेकर एलोवेरा में मिला लें। इस मिश्रण को अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब एक टूथब्रश की मदद से इस पेस्ट को अपने पीले दांतों पर 5 मिनट तक घिसे।
इस उपाय के अलावा आप सरसों के तेल और नीम की पत्तियों से बनाए गए पेस्ट को भी दांतों को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
दांतों को साफ रखने के लिए इन उपायों के अलावा सुबह और सोने से पहले दोनों समय जरूर ब्रश करें। इसके अलावा कुछ भी खाने-पीने के बाद पानी से अच्छी तरह से कुल्ला जरूर करें।
अगर आपके भी दांत में गंदगी जम गई है तो ये उपाय जरूर आजमाएं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com