आजकल बगल का कालापन एक आम समस्या बनती जा रही है, जो कई लोगों को परेशान करती है। लेकिन, आज हम आपके लिए कुछ ऐसी घरेलू चीजें लेकर आए है, जिन्हें आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
बगल के कालेपन को दूर करने के लिए आप नींबू के रस में बेकिंग सोडा मिलाकर बगल पर लगाएं। फिर, करीब 10-15 मिनट बाद पानी से धो लें।
बगल के कालेपन को साफ करने के लिए आप आलू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप इसे 15-20 मिनट तक लगाएं और बाद में धो लें। आलू में मौजूद विटामिन-सी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बगल के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं।
नारियल तेल और नींबू कालेपन को दूर करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें। यह मिश्रण बगल को साफ करने के लिए काफी लाभदायक माना जाता हैं। आप इसे 15-20 मिनट बाद धो लें।
दही और बेसन का मिश्रण बगल के कालेपन को कम करने के लिए लगाया जाता है। आप दोनों चीजों को आपस में मिलाकर कुछ देर के लिए लगाकर साफ पानी से धो लें।
पपीता का पेस्ट बगल पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। पपीता में मौजूद विटामिन ए और सी बगल के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं।
अगर आप घर बैठे बगल के कालेपन को कम करना चाहते है, तो गुलाब जल और नींबू के रस को आपस में मिलाकर बगल पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें।
एलोवेरा जेल बगल पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। एलोवेरा में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण बगल के कालेपन को दूर करने में मदद करते हैं।
आप बगल के कालेपन को कम करने के लिए घर पर मौजूद इन चीजों का इस्तेमाल करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva