इन लक्षणों से पहचाने लंग कैंसर का खतरा


By Priyam Kumari01, Aug 2025 04:00 PMjagran.com

World Lung Cancer Day

हर साल एक अगस्त को वर्ल्ड लंग कैंसर डे मनाया जाता है। लंग कैंसर दुनिया भर में कैंसर से होने वाली मौतों का एक अहम कारण है।

लंग कैंसर के लक्षण

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत लाइफस्टाइल के कारण यह समस्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में इन लक्षणों से लंग कैंसर की पहचान करें।

सांस लेने में तकलीफ

सीढ़ी चढ़ने या थोड़ी सी मेहनत में ही अगर सांस फूलने लगे, तो यह चिंता का कारण है। यह लंग कैंसर का एक संकेत है।

लगातार खांसी बनी रहना

अगर तीन हफ्तों से ज्यादा समय से खांसी जा ही नहीं रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

खांसी में खून आना

कभी-कभी बलगम में खून नजर आना भी लंग कैंसर का एक चेतावनी संकेत हो सकता है। इसलिए ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाएं।

सीने में दर्द या जकड़न

लंग कैंसर का एक और अहम लक्षण यह है कि जब खांसते या गहरी सांस लेते समय सीने में दर्द महसूस हो, तो डॉक्टर से संपर्क करें।

लगातार थकान और कमजोरी

हर समय सुस्ती और बिना काम किए थकावट होती है, तो यह शरीर में अंदरूनी बदलाव का इशारा कर सकती है।

हड्डियों में दर्द या वजन घटना

बिना डाइटिंग के अचानक वजन घटना या पीठ व कंधों में लगातार दर्द होना भी संकेत हो सकते हैं।

लंग कैंसर के ये गंभीर लक्षण होते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva