काले अंडरआर्म्स को कैसे करें साफ?


By Akshara Verma05, May 2025 08:00 PMjagran.com

काले अंडरआर्म्स को ऐसे करें साफ

काफी लड़कियां काले अंडरआर्म्स की वजह से अपनी पसंद की स्लीवलेस ड्रेसेज नहीं पहन पाती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है, तो स्टोरी से जानिए कि कैसे अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा लगाएं

अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने के लिए आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें। यह एक नेचुरल स्क्रब होता है, जो डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है।

हल्दी लगाएं

क्या आप जानते हैं हल्दी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक के गुण पाए जाते हैं, जो अंडरआर्म्स के कालेपन को दूर करने में आपकी मदद करते हैं।

शहद लगाएं

शहद शरीर को ठंडक देता है। इसमें एंटी बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो इन्फेक्शन और कालेपन को दूर करने में सहायता देता है। आप अंडरआर्म्स को गोरा करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।

नींबू का रस लगाएं

अगर आप काले अंडरआर्म्स से परेशान हो चुके हैं, तो नींबू के रस का इस्तेमाल करें। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड त्वचा के डार्क रंग को लाइट करने में मदद करता है।

चंदन पाउडर लगाएं

काले अंडरआर्म्स से छुटकारा पाने के लिए चंदन पाउडर एक बेस्ट ऑप्शन है। यह स्किन को ठंडक देता है। साथ ही, कालेपन को भी दूर करता है।

एलोवेरा जेल लगाएं

त्वचा को ठंडक और मुलायम बनाने के लिए एलोवेरा जेल सबसे बेस्ट माना जाता है। लेकिन, इसमें मौजूद एलोसिन पिगमेंटेशन को दूर करने में सहायक होता है।

मुल्तानी मिट्टी लगाएं

मुल्तानी मिट्टी त्वचा को एक्सफोलिएट करती है, जिसके कारण शरीर के कालेपन में कमी आती है। आप अंडरआर्म्स को साफ करने के लिए इसका उपयोग करें।

आप स्टोरी में बताई गई चीजों से घर पर ही अंडरआर्म्स के कालेपन से छुटकारा पा सकती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik