माथे की एक बिंदी महिलाओं के चेहरे की खूबसूरती को निखारने का काम करती है। बिंदी भारतीय महिलाओं के सोलह श्रृंगार का हिस्सा है।
बिंदी के बिना सुहागन महिलाओं का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। अगर आप अपने चेहरे के हिसाब से बिंदी लगाने में कंफ्यूज रहती हैं, तो इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।
अगर आपका चेहरा डायमंड शेप का है, तो आपको लंबी, पतली और हल्की डिजाइन वाली बिंदी ही खरीदनी चाहिए।
अगर आपको चेहरा अंडाकार है, तो आप पर हर तरह की बिंदी अच्छी लगेगी। आप छोटे से लेकर बड़ी या लंबी बिंदी तक अपने माथे पर लगा सकती हैं।
यदि आपका चेहरा चौकोर है, तो आपको कर्वी या गोल शेप वाली बिंदी लगानी चाहिए। इस तरह की बिंदी चेहरे पर खूब खिलती हैं।
गोल चेहरे वाली लड़कियों को हमेशा छोटी गोल बिंदी ही चुननी चाहिए। अगर आपको चेहरा छोटा मोटा है, तो थोड़ी बड़ी बिंदी भी लगा सकती हैं।
हार्ट शेप चेहरे पर छोटी और हल्की डिजाइन वाली बिंदी खूब जचती है। इसलिए आप इस तरह की ही बिंदी का चुनाव करें।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram