मटके का पानी होगा फ्रीज जैसा ठंडा, करें ये काम


By Shradha Upadhyay17, Apr 2024 01:03 PMjagran.com

गर्मियों का मौसम शुरू

गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में इस सीजन में हमें पानी और ठंडी चीजें पीने का बहुत मन होता है। जिससे शरीर को काफी ठंडक मिलती है और गर्मी से राहत।

फ्रीज का ठंडा पानी

गर्मियों के मौसम में अक्सर लोग ठंडे पानी के लिए फ्रीज का पानी तलाश करते हैं। जो कि हमारी सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।

मटके के पानी के फायदे

ठीक दूसरी ओर मिटटी के बर्तन का पानी यानि मटके, सुराही आदि का पानी हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह हमारे शरीर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है।

ऐसे करें मटके का पानी ठंडा

आप लोगों ने शायद देखा होगा मटके का पानी ज्यादा देर तक ठंडा नहीं रह पाता है। ऐसे में हमें घड़े का पानी अधिक देर तक ठंडा रखने के लिए कुछ सावधानियां ध्यान में रखनी पड़ती हैं। आइये जानें।

गीला कपड़ा लपेटें

मटके के पानी को यदि आप लंबे समय तक के लिए ठंडा रखना चाहते हैं। तो उसके ऊपर कोई भी सूती कपड़ा गीला करके लपेट दें। इससे पानी एकदम ठंडा रहेगा।

पकी मिट्टी का मटका खरीदें

आप जब भी मटका खरीदें हमेशा पकी मिट्टी का ही खरीदना चाहिए। कच्ची मिटटी के मटके का पानी ठंडा नहीं होता है।

हाथ डालकर न करें साफ

इसके साथ ही कभी भी आप हाथ डालकर मटका साफ न करें। हाथ डालकर मटका साफ करने से पानी ठंडा नहीं होता है।

कूलर की जाली

आपने देखा होगा मार्केट में खस खस वाली कूलर की जाली मिलती हैं। इसका प्रयोग आप मटके के पानी को ठंडा करने के लिए भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस इन जाली को गीला करके मटके के चारों ओर बांध देना है।

गर्मियों से जुडी ऐसी ही टिप्स के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ