बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करती हैं ये बातें


By Ashish Mishra12, Sep 2023 06:00 AMjagran.com

आत्मविश्वास

किसी भी काम को करने से पहले आत्मविश्वास होना बहुत जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए क्या करना चाहिए?

बच्चें

अक्सर लोग अपने बच्चों को आत्मविश्वास पैदा करना चाहते हैं। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए।

प्रशंसा करना

बच्चों में आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उनकी प्रशंसा करनी चाहिए। उनके कामों को लेकर तारीफ करें।

सहयोग करना

अगर बच्चें कोई काम करने में असफल हो जाते हैं तो उनका सहयोग करना चाहिए। उन्हें उस काम को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।

पसंद

बच्चों को उनकी पसंद चुनने का मौका देना चाहिए। इससे उनकी क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ेगा। बच्चों को अच्छे-बुरे की पहचान खुद करने देना चाहिए।

तुलना न करना

बच्चों की क्षमताओं की किसी दूसरे से तुलनी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि आपका बच्चा किसी न किसी चीज में परफेक्ट हो सकता है।

दोस्त बनाना

अपने बच्चे को दोस्त बनाने की आजादी दी जाना चाहिए। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। ऐसा करने से वह लोगों को अच्छे से पहचान पाते हैं।

सलाह लेना

किसी काम को करने से पहले बच्चे से सलाह लेनी चाहिए। ऐसा करने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ