परिवार में सुख-शांति कैसे लाएं?


By Ashish Mishra23, Jun 2024 07:25 PMjagran.com

गृह क्लेश का सामना करना

अक्सर लोग गृह क्लेश का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कई उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं कि परिवार में सुख-शांति के लिए क्या करना चाहिए?

सुख-शांति का आगमन

घर में सुख-शांति के लिए आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना चाहिए। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भगवान का ध्यान करें

रोजाना सुबह उठने के बाद भगवान का ध्यान करने से पूरी दिन अच्छा बीतता है। इसके साथ ही, घर में शांति का माहौल रहता है।

जूते-चप्पल सही स्थान पर रखें

अक्सर लोग घर में जूते-चप्पल को उल्टे-सीधे करके रख देते हैं। ऐसा करने से अशांति उत्पन्न होती है। हमेशा जूते-चप्पल को सीधा करके रखना चाहिए।

गाय को रोटी खिलाएं

भोजन बताते समय पहली रोटी गाय के लिए रखनी चाहिए। ऐसा करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और घर में शांति का माहौल रहता है।

मुख्य द्वार पर स्वस्तिक बनाएं

घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए मुख्य द्वार के दाईं तरफ स्वस्तिक बनाना चाहिए। इससे परिवार के सदस्य तरक्की करते हैं।

शाम के समय न सोएं

कई लोग शाम के समय सो जाते हैं। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। रात में सोते समय इष्टदेव का ध्यान जरूर करना चाहिए।

जीवन में तरक्की करना

रोजाना इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है। इसके अलावा, परिवार के किसी भी सदस्य को धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

पढ़ते रहें

घर में सुख-शांति को बनाए रखने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ