Chanakya Niti: हमेशा बने रहेंगे अमीर, बस करें ये काम


By Farhan Khan08, Aug 2024 02:44 PMjagran.com

आचार्य चाणक्य

महान अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने धन कमाने के तरीकों से लेकर उसके उपयोग तक के बारे में मार्गदर्शन दिया है।

चाणक्य की नीतियां

अगर व्यक्ति जीवन में चाणक्य की नीतियों का पालन करें, तो ना केवल वो अमीर बन सकता है बल्कि वह हमेशा धनवान बना रह सकता है।

अमीर बना रहने के लिए करें ये काम

आज हम आपको बताएंगे कि चाणक्य के अनुसार हमेशा अमीर बने रहने के लिए क्या करना चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।

दान करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन का दान करने से व्यक्ति की संपत्ति में बढ़ोतरी होती है। व्यक्ति को हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए।

गरीबों पर खर्च करें

गरीबों के लिए भोजन, शिक्षा, दवाएं, कपड़े आदि पर धन खर्च करना चाहिए। पुण्य कार्यों और गरीबों की मदद करने में कंजूसी कभी ना करें। ऐसा करने से धन हमेशा बढ़ता ही जाता है।

सामाजिक कार्यों में खर्च करें

व्यक्ति समाज का हिस्सा होता है और समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी होती है। समाज से जुड़े अच्छे कार्यों में पैसा खर्च करने में कंजूसी ना करें।

धर्म से जुड़े कार्यों में दान करें

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को धर्म से जुड़े कार्यों में दान करने में कभी कंजूसी नहीं दिखानी चाहिए।

अगले जन्म में होता है लाभ

यह काम उसके मौजूदा जीवन को तो संवारते ही हैं, उसे अगले जन्म में भी लाभ देते हैं।

इन कार्यों को करने से आपके धन में खूब बढ़ोतरी होगी। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com