धनवान बनाते हैं ये टोटके, होने लगती है धन वर्षा


By Ashish Mishra31, Oct 2023 06:00 AMjagran.com

टोटके करना

अक्सर लोग आर्थिक तंगी का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसे लोगों को कौन से टोटके करने चाहिए?

मां लक्ष्मी की कृपा

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे लोगों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।

तिजोरी में करें टोटके

धन से जुड़ी समस्या छुटकारा पाने के लिए अलमारी या तिजोरी में सुपारी रख देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।

कौड़ी और केसर के उपाय

आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए 5 कौड़ी को केसर के साथ पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन का आवागमन होने लगेगा।

पीपल के पत्ते का उपाय

तिजोरी में पीपल के पत्ते पर सिंदूर से ऊंं लिखकर रखें। इससे आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलने लगेगा।

तांबे का सिक्का रखना

घर की तिजोरी में तांबे का सिक्का रखना शुभ माना जाता है। इससे धन की कमी नहीं होता है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

तिजोरी में भोजपत्र रखना

आर्थिक तंगी से बचाने के लिए भोजपत्र रखना शुभ माना जाता है। इस पर लालचंदन से श्रीं लिखकर तिजोरी में रख देना चाहिए।

धन की प्राप्ति

इन टोटके को करने से आर्थिक तंगी दूर होने लगती है। इसके साथ मां लक्ष्मी की कृपा होने से धन की प्राप्ति होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ