गर्मियों में चेहरे पर ऐसे लगाएं एलोवेरा, आएगी चमक


By Ashish Mishra28, Apr 2025 05:30 AMjagran.com

एलोवेरा का उपयोग

अक्सर लोग चेहरे पर एलोवेरा का उपयोग करते हैं। इससे स्किन हेल्दी रहती है। आइए जानते हैं कि गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा कैसे लगाएं?

स्किन से जुड़ी समस्याएं

कई लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं का सामना करते रहते हैं। इससे बचने के लिए चेहरे पर की चीजों को लगाना चाहिए।

एलोवेरा कैसे लगाएं?

गर्मियों में चेहरे पर किसी भी चीज को लगाते समय कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे स्किन से जुड़ी समस्याओं के होने का खतरा नहीं रहता है।

एलोवेरा से फेस पैक बनाएं

इस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में 2 चम्मच दही डाल लें। इसके बाद इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदे और 2 चम्मच एलोवेरा जेल मिला लें। इन चीजों को मिक्स करके पैक तैयार कर लें।

खीरे का इस्तेमाल करें

एक खीरे को दो टुकड़ों में काटकर पैक में डुबो लें। इसके बाद इस खीरे को अपने फेस पर रगड़ें। इससे लगातार 5 मिनट तक मसाज करना चाहिए।

फेस वॉश करें

चेहरे पर पैक लगाने के बाद सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी की मदद से फेश वॉश कर लें। ऐसा करने से चेहरे पर कई बदलाव दिखने लगते हैं।

चेहरे पर ग्लो

गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा लगाने से ग्लो आने लगता है। इसके साथ ही, स्किन पर नमी बरकरार रहती है और मुहांसे भी कम होने लगते हैं।

स्किन की सूजन को कम करना

अगर आपकी त्वचा में सूजन हो गया है, तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें। इससे स्किन की सूजन कम होने लगती है और टैनिंग रिमूव होने लगता है।

पढ़ते रहें

चेहरे पर लगाने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ