मानसून के मौसम में शरीर को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इस मौसम में अनार एक ऐसा फल होता है, जो शरीर को कई सारे फायदे देता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। आइए जाने इन्हें खाने के फायदे।
अनार में एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-सी पाया जाता है, जो शरीर को अलग-अलग रोगों से बचाता हैं। साथ ही, कई बीमारियों से रोकता हैं।
अनार में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।
अनार में पानी की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, खासकर मानसून के दौरान जब शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
अगर आप दिल की बीमारी से झुज रहे हैं, तो रोज अनार का सेवन करें। इसमें पोटेशियम होता है, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है।
अनार में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं।
अनार में आयरन होता है, जो शरीर में खून की कमी को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही, शरीर को हेल्दी करता हैं।
आप मानसून में कमजोरी महसूस करने की जगह अच्छे से अनार का सेवन करें। हेल्द से से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva