मुंह से खून आना इन बीमारियों के हो सकते हैं संकेत


By Priyam Kumari06, Aug 2025 04:00 PMjagran.com

सेहत की सही देखभाल कैसे करें?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खानपान की वजह से लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मुंह से खून क्यों आता है?

कई बार कुछ लोगों को मुंह से खून आने की समस्या होती है।  यह कोई मामूली समस्या नहीं है, बल्कि गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।

लीवर संबंधी समस्याएं

लीवर की खराबी के कारण खून जमने की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है, जिससे अचानक ब्लीडिंग होती है।

मसूड़ों की बीमारी

अगर आपके मसूड़े बार-बार सूजते या खून बहता है, तो यह पायरिया या जिंजिवाइटिस हो सकता है।

प्लेटलेट्स की कमी

डेंगू या अन्य वायरल संक्रमणों में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं, जिससे मुंह से खून आ सकता है।

मुंह या गले का कैंसर

मुंह से लगातार खून आ रहा है और घाव जल्दी नहीं भर रहा है, तो यह मुंह या गले के कैंसर का शुरुआती लक्षण हो सकता है।

विटामिन C की कमी

शरीर में विटामिन C की कमी से मसूड़े कमजोर हो जाते हैं और खून आने लगता है। इसे स्कर्वी कहते हैं।

खून की बीमारी

ल्यूकेमिया जैसी रक्त संबंधी बीमारियों में मसूड़ों से लगातार खून आना एक सामान्य लक्षण हो सकता है।

मुंह से खून निकलने के इन संकेत को इग्नोर न करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva