सुबह की लार इन परेशानियों के लिए है देसी उपाय


By Priyam Kumari06, Aug 2025 06:00 PMjagran.com

Tamannaah Skincare Hack

फिल्मी जगत की फेमस एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पिंपल ठीक करने का एक हैरान करने वाला नुस्खा बताया है।

बासी थूक लगाने से क्या होता है?

एक्ट्रेस ने बताया कि अगर उन्हें कभी पिंपल हो जाता है, तो वो सुबह उठकर बासी मुंह का थूक उस पर लगती हैं। यह नुस्खा थोड़ा अजीब है, लेकिन काफी असरदार है।

सुबह की लार के फायदे

सुबह के बासी थूक या लार में एंजाइम्स होते हैं, जो कई तरह से फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं सुबह की लार के कुछ बेमिसाल फायदे के बारे में।

आंखों की जलन और सूजन

आंखों में लार लगाने से जलन, सूजन और एलर्जी में आराम मिल सकता है। सुबह की लार को उंगली से हल्के से पलकों के किनारे लगाएं।

एक्ने और पिंपल्स

लार में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो चेहरे के पिंपल्स पर असर दिखाते हैं। एक्ने वाली जगह पर थोड़ी लार लगाकर 10 मिनट बाद धो लें।

मुंह के छाले

लार में मौजूद एंजाइम मुंह के छालों को जल्दी भरने में मदद करते हैं। सुबह की लार को हल्के से छालों पर लगाएं।

त्वचा की खुजली या रैश

हल्की एलर्जी या कीड़े के काटने पर सुबह की लार लगाने से राहत मिलती है। खासकर बच्चों की स्किन पर यह उपाय असरदार होता है।

घाव भरने में मददगार

लार में मौजूद तत्व घाव भरने की प्रक्रिया को तेज करते हैं। छोटे कट या छिलने पर हल्की मात्रा में लगाएं।

सुबह उठकर आप भी ये उपाय जरूर ट्राई करें। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva