सर्दियों में प्रतिदिन कितना पानी पीना चाहिए?


By Ashish Mishra02, Jan 2024 03:09 PMjagran.com

पानी पीना

शरीर के लिए पानी हर मौसम में फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं कि सर्दी के मौसम में कितना पानी पीना चाहिए?

शरीर को हाइड्रेट रखना

शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह की बीमारियां होने लगती हैं। इसे बचने के लिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।

सर्दी में कितना पानी पिएं?

अक्सर लोग ठंड से बचने के लिए कम पानी पीते हैं। सर्दी के मौसम में रोजाना 8-10 गिलास और कम से कम 4-5 पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में नमी बनी रहती है।

होंठ सूखना

अगर आप कम मात्रा में पानी पीते हैं तो होंठों पर दरार और सूखापन आने लगता है। जिसकी वजह चेहरा भी भद्दा लगने लगता है।

वजन बढ़ना

सर्दी के मौसम में कम पानी पीने से वजन बढ़ सकता है। जितना ज्यादा पानी पिएंगे उतना ही वजन कंट्रोल में रहेगा।

इम्यूनिटी कमजोर होना

पानी शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। इसकी कमी से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है जिसके चलते शरीर संक्रमण का शिकार होने लगता है।

चेहरे पर निखार

रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे चेहरे पर ग्लो बढ़ने लगता है। इसके अलावा दाग-धब्बे और झुर्रियां दूर होने लगती हैं।

सुबह पानी पीना

रोजाना सुबह खाली पेट पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होने लगती हैं। इसके अलावा शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलने लगती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ