वॅाक करने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। आइए जानते हैं कि रोजाना कितना चलना हेल्थ के लिए अच्छा होता है?
नियमित रूप से सुबह उठकर चलने से शरीर के सभी अंग सही से काम करते हैं। ये हर उम्र के लोगों के फायदेमंद रहता है।
ऐसा कहा जाता है कि स्वस्थ रहने के लिए लगभग आधा घंटा वॅाक करना जरूरी होता है। इससे आपका शरीर पूरी तरह से स्वस्थ रहेगा।
आपको रोजाना 10,000 कदम यानी 6-7 किलोमीटर पैदल चलना चाहिए। इसके लिए आपको थोड़ा तेज चलना पड़ेगा।
सुबह वॅाक करने से कैलोरी बर्न होती हैं। जिससे वजन कम होने लगता है। वजन कि समस्या वालों को विशेष रूप से वॅाक करना चाहिए।
वॅाक करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे हार्ट से जुड़ी बीमारियां नहीं होती हैं। इसके अलावा ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहती है।
रोजाना पैदल चलने से पाचन दुरुस्त रहता है। इससे गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
पैदल चलना दिमाग के लिए फायदेमंद होता है। इससे दिमाग तेज और मजबूत होता है। इसके अलावा तनाव भी कम होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ