अक्सर लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से कई समस्याएं होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि एक दिन कितनी चीनी खानी चाहिए?
आइए फॉर्टिस सी-डीओसी अस्पताल, दिल्ली के एंडोक्राइनोलॉजी विभाग के कंसल्टेंट डॉ. विमल गुप्ता से जानते हैं कि एक दिन में कितनी चीनी खाना नुकसानदायक नहीं होती है।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए खाने वाली चीजों की मात्रा पर भी ध्यान देना चाहिए।
अगर आप खुद को फिट रखना चाहते हैं, तो एक दिन में पर्याप्त मात्रा में चीनी का सेवन करें। इससे सेहत को कई लाभ होते हैं और बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक दिन में 1-2 चम्मच चीनी खाने से हेल्थ को कोई नुकसान नहीं होता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से परेशानियां बढ़ने लगती है।
अगर आप रोजाना 1-2 चम्मच चीनी खाते हैं, तो शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलेगी। इसके अलावा, मस्तिष्क को पोषक प्राप्त होता है।
अगर आप ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करते हैं, तो डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। इसमें कैलोरी भी ज्यादा होती है, जिससे शरीर में फैट स्टोर होने लगता है।
ज्यादा मात्रा में चीनी खाने से शरीर में फैट बढ़ने लगता है, जिससे मोटापे की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, तनाव की समस्या भी बढ़ने लगती है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ