अच्छी नींद हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है, इसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत असर पड़ता है।
हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों की नींद की समस्या बहुत होती है, इससे शरीर पर बुरा असर देखने को मिलता है।
नींद की कमी से दिनभर थकान महसूस करते हैं और किसी काम में मन नहीं लगता है। इसलिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी होती है।
स्वस्थ शरीर के लिए कम से कम 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य है, इससे कम की नींद लेने से कई तरह की परेशानियां होती हैं।
सोने का रूटीन तय करें, तय समय पर सोएं और तय समय पर उठें। इससे बॉडी क्लॉक सही होता है।
सोने से पहले अगले दिन के कामों की सूची को तैयार करें। इससे अगले दिन उठने पर आपको पता होता है कि क्या करना है?
अगर नींद की समस्या हो रही है तो सोने से करीब 2-3 घंटे पहले थोड़ा सा वर्कआउट करें, ऐसा करने से नींद की शिकायत दूर होती है।
सोने से करीब 1 घंटा पहले मोबाइल, लैपटॉप को दूर रखें, क्योंकि इससे निकलने वाली किरणें नींद को प्रभावित करती हैं।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com