पालक खाने से क्या लाभ होता है?


By Amrendra Kumar Yadav19, Dec 2023 11:19 AMjagran.com

पालक है फायदेमंद

पालक हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है। पालक का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इससे पालक पनीर, पालक साग बनता है।

पोषक तत्वों से भरपूर

पालक पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसमें कैल्शियम, क्लोरीन, फास्फोरस, आयरन, प्रोटीन, विटामिन-ए और विटामिन-सी पाया जाता है।

मिलते हैं ये लाभ

पालक खाने से बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। पालक से मिलने वाले लाभ के बारे में बताएंगे। इसे सुपर फूड कहा जाता है।

पाचन होता है बेहतर

पालक का सेवन करने से पाचन तंत्र बेहतर होता है, इससे गैस, ब्लोटिंग, अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। पाचन को दुरुस्त रखने में पालक बहुत कारगर होती है।

आयरन की कमी होती है दूर

इससे शरीर में आयरन की कमी दूर होती है, इसका सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और खून की कमी दूर होती है। एनीमिया के शिकार लोगों को पालक का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

ब्लड प्रेशर होता है नियंत्रित

पालक में पाए जाने वाले तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं, बीपी की समस्या से परेशान लोगों को पालक का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

हार्मोन्स का संतुलन रहता है सही

इसका सेवन करने से हार्मोन्स का संतुलन सही रहता है। इससे पेट में होने वाली ऐंठन दूर होती है। इससे ब्लड फ्लो मजबूत होता है।

माइग्रेन से मिलती है राहत

पालक के सेवन से माइग्रेन से राहत मिलती है, इसमें मौजूद तत्व माइग्रेन को दूर करने में मदद करते हैं। इससे साथ ही गठिया की समस्या से भी राहत मिलती है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com