खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, इससे हमारे स्वास्थ्य को एनर्जी मिलती है और पोषक तत्व प्राप्त होते हैं।
हालांकि खाने के समय का बहुत महत्व होता है, अगर खाना समय पर खाते हैं तो शरीर को बहुत लाभ मिलते हैं वहीं खाना का समय बदलते रहने पर शरीर को कई नुकसान होते हैं।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कुछ हेल्दी हैबिट्स का पालन करना चाहिए, इससे शरीर हेल्दी रहता है। खाने की कुछ हेल्दी आदतों के बारे में बताएंगे।
जैसे हर काम को करने का एक समय होता है, वैसे ही खाने का एक समय फिक्स करें। खाने को समय पर खाने से कई लाभ होते हैं।
सुबह का नाश्ता 7 से 8 बजे के बीच कर लेना चाहिए, इससे शरीर को दिनभर ऊर्जावान रखने में मदद करता है।
खाने को धीरे-धीरे चबाकर खाएं, ऐसा करने से पाचन तेज होता है। जल्दी-जल्दी खाना खाने से पाचन तंत्र खराब होता है।
जब भी भूख लगें खाना तभी खाएं, बेवजह कुछ न कुछ खाते रहने से वजन बढ़ता है और शरीर पर बुरा असर होता है।
लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com