हिंदू धर्म शास्त्रों में भोजन पकाने और खाने के साथ ही परोसने के नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन सदियों से किया जा रहा है।
इन्हीं में से एक नियम थाली में रोटी रखने से जुड़ा है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर थाली में कितनी रोटियां परोसनी चाहिए और कितनी नहीं? आइए इसके बारे में जानें।
शास्त्रों के मुताबिक, थाली में भूल से भी 3 रोटियां नहीं रखनी चाहिए। इसकी बजाय आप थाली में 2 या 4 रोटियां रख सकते हैं।
खाने की थाली में 3 रोटियां रखे जाने का मतलब है कि वह थाली मृतक को समर्पित है। जीवित व्यक्ति की थाली में कभी 3 रोटियां नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा कहा जाता है कि थाली में तीन रोटी एक साथ रखकर खाने से व्यक्ति के मन में दूसरों के लिए शत्रुता का भाव उत्पन्न हो जाता है।
यह नियम केवल रोटी के लिए नहीं हैं बल्कि किसी भी खाद्य पदार्थ को तीन की संख्या में नहीं परोसा जाना चाहिए।
इससे व्यक्ति के अंदर लड़ाई-झगड़े का भाव बढ़ता है। वहीं परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम भी धीरे-धीरे कम होने लगता है।
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com