मोटापा बढ़ने से न सिर्फ पर्सनेलिटी पर असर होता है, बल्कि बहुत सारी बीमारियों की वजह भी बन सकता है। वेट कम करने के लिए सही डाइट के साथ एक्सरसाइज भी जरूरी होती हैं। लेकिन कितने घंटे एक्सरसाइज करने से फायदा होता है? आइए जानते हैं कि कितने टाइम और कितनी एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है।
अगर आपको वेट कम करना है, तो हफ्ते में कम से कम 150 से 300 मिनट यानी रोज 30 से 60 मिनट एक्सरसाइज करनी चाहिए। यह टाइम आपकी एबिलिटी और फिटनेस पर भी निर्भर करता है।
वेट कम करने के लिए कार्डियो एक्सरसाइज बहुत असरदार होती है। इसमें कोर की स्ट्रेंथ बढ़ती है और इसे हफ्ते में 5 दिन 45 मिनट तक करने से कैलोरी जल्दी बर्न होती हैं।
सिर्फ कार्डियो करने से फैट कम होता है, लेकिन मसल्स को स्ट्रांग करने के लिए वेट ट्रेनिंग करना बहुत जरूरी है। हफ्ते में 3 दिन वेट ट्रेनिंग करें यह वेट कम करने में मदद करता है।
कम टाइम हो तो आप HIIT (हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग) वर्कआउट कर सकते हैं। इसमें 15 से 20 मिनट की एक्सरसाइज भी 45 मिनट के कार्डियो के बराबर असरदार हो सकती है।
योग और स्ट्रेचिंग करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी अच्छी होती है और मसल्स रिलैक्स होती हैं। इसे करने से स्ट्रेस कम करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद मिलती है।
सिर्फ एक्सरसाइज करने से वेट कम नहीं होगा, सही डाइट लेना भी बहुत जरूरी है। सही डाइट के बिना एक्सरसाइज का पूरा फायदा नहीं मिलता है।
फायदा पाने के लिए सही तरीके से और सही टाइम तक एक्सरसाइज करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।