अक्सर लोग सर्दी के मौसम बादाम खाना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि सर्दियों में कितना बादाम खाना चाहिए?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें विटामिन ई, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम और राइबोफ्लेविन जैसे तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से सेहत को कई फायदे होते हैं।
सर्दी के मौसम में रोजाना 5-7 बादाम खाना हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। इसे ज्यादा मात्रा में खाने से पाचन खराब हो सकता है।
रात में सोते समय बादाम को पानी में भिगोकर रख दें। इसे बाद सुबह इसे खा लें। इससे शरीर को पर्याप्त पोषक तत्व मिलते हैं और शरीर में एनर्जी आ जाती है।
बादाम में राइबोफ्लेविन और विटामिन-ई होते हैं, जो दिमाग के लिए फायदेमंद होते हैं। इसे खाने से सोचने-समझने की क्षमता बरकरार रहती है।
बादाम में विटामिन-ई होता है, जो स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे खाने से चेहरे पर नमी बनी रहती है और ग्लो भी बढ़ने लगता है। इसके साथ ही, स्किन को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान को बचाने में मददगार है।
बादाम में फाइबर होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी होता है। इसे पर्याप्त मात्रा में खाने से कब्ज की समस्या दूर होने लगती है और आंत को भी हेल्दी रखने में फायदेमंद है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ