हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल?


By Akshara Verma24, Sep 2025 09:30 AMjagran.com

हफ्ते में कितनी बार धोने चाहिए बाल?

हफ्ते में बाल धोने सभी लड़कियों को पसंद होता हैं। लेकिन, सवाल यह है कि बालों को हफ्ते में कितनी बार धोना चाहिए? आप इस सवाल के जवाब के लिए स्टोरी को आखरी तक जरूर देखें।

नॉर्मल बाल

अगर आपके बालों में न ज्यादा तेल है और न ही रूखे हैं, तो आप अपने बालों को हफ्ते में 1 बार धो सकते हैं। इससे बालों की चमक बनी रहती हैं।

तैलीय बाल

आपके बाल तैलीय रहते हैं। साथ ही, जल्दी ही गंदे हो जाते हैं, तो आप अपने बालों को हफ्ते में करीब 2-3 बार धोना चाहिए। लेकिन, ध्यान रखें कि अधिक धोने से बालों में रूखापन आ सकता है।

शुष्क बाल

शुष्क यानि की रूखे बाल जल्दी टूटने लगते है। उन्हें टूटने से बचाने के लिए आप बालों को हफ्ते में करीब 1-2 बार धो सकते हैं। अधिक धोने से बालों में और अधिक रूखापन आने लगता है।

रंगे हुए बाल

अगर आपके बालों में कलर हुआ हैं, तो आप अपने रंगीन बालों को ज्यादा न धोएं। जरूरत से ज्यादा धोने पर बालों का रंग जल्दी फीका पड़ने लगता हैं। साथ ही, यह धीरे-धीरे रूखे भी होने लगते हैं।

पसीने वाले बाल

अगर आपके बालों में जरूरत से ज्यादा पसीना आता है, तो यह एक नॉर्मल बात है। परंतु, उनकी सेवा करने के लिए आप बालों को सिर्फ हफ्ते में 2 बार धोएं, जिससे बालों में पसीना कम होएगा। साथ ही, यह लंबे होने लगेंगे।

घुंघराले बाल

क्या आप जानते हैं इन घुंघराले बालों को संभालना काफी मुश्किल होता है। इनमें मौजूद नेचुरल ऑयल को बरकरार रखने के लिए आप हफ्ते में एक बार या हर 2-3 हफ्ते में एक बार धोना चाहिए।

इन सभी प्रकार के बालों को आप स्टोरी में बताए गए इन तरीकों से धो सकते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Canva