नई दुल्हनें अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में रहती हैं कि ससुराल में क्या पहनें। ऐसे में आप इन डिजाइनर और ट्रेंडी साड़ियों से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आप प्रिंटेड साड़ी पहनने की शौकीन हैं, तो ऐसी खूबसूरत फ्लोरल प्रिंट साड़ी के साथ हैवी इयररिंग्स कैरी करें। यह आपको सादगी भरा लुक देगी।
येलो कलर की साटन साड़ी को भी आप ऑप्शन में रख सकती हैं। यह सिंपल और सोबर साड़ी आपके लुक में चार-चांद लगा देगी।
ससुराल में रॉयल लुक पाने के लिए जरी वर्क साड़ी ट्राई करें। इसके साथ गजरा बन और हैवी ज्वेलरी स्टाइल कर सकती हैं।
कॉटन फैब्रिक की साड़ियां काफी क्लासी और ब्यूटीफुल लुक देती हैं। आप ऐसी साड़ी अपने वॉडरोब में जरूर शामिल करें।
नई दुल्हन के पास सिल्क साड़ियां जरूर होनी चाहिए। इस तरह की साड़ियां हर मौके पर खूबसूरत लुक देती हैं।
फैमिली फंक्शन पर बहू रानी को सबसे अलग दिखना है, तो इस तरह की थ्रेड वर्क साड़ी को ऑप्शन में रखें। यह आपको सादगी भरा लुक देगा।
नाइट पार्टी हो या फैमिली पार्टी नई दुल्हन के लिए ऐसी गोल्डन शिमरी साड़ी एकदम परफेक्ट है। इसके साथ स्टाइलिश हेयरस्टाइल और न्यूड मेकअप करें।
नई दुल्हन इन साड़ियों से आइडिया जरूर लें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram