हाथ में कलावा कितनी बार लपेटना चाहिए?


By Ashish Mishra08, Jul 2024 11:51 AMjagran.com

कलावा बांधना

कलावा का विशेष धार्मिक महत्व होता है। इसे रक्षासूत्र के रूप में हाथों पर बांधा जाता है। आइए जानते हैं कि कलावा को कितनी बार लपेटना चाहिए?

समस्याओं से छुटकारा

ऐसी मान्यता है कि हाथ में कलावा बांधने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

कलावा का धार्मिक महत्व

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हाथ में कलावा बांधने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है। वहीं, लाल रंग सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

कलावा कितनी बार लपेटना चाहिए?

हाथ में कलावा को 3, 5 या 7 बार लपेटना चाहिए। वहीं, हाथ में सिक्का लेकर मुट्ठी बंद कर लेना चाहिए और दूसरे हाथ को सिर पर रख लें।

कलावा बांधने का नियम

शास्त्रों के अनुसार, पुरुषों और कुंवारी लड़कियों को दाहिने हाथ में कलावा बांधना शुभ माना जाता है। वहीं, विवाहित महिलाओं के बांए हाथ में कलावा बांधना चाहिए।

कलावा बांधने का मंत्र

हाथ में कलावा बांधते समय येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः। तेन त्वामनुबध्नामि रक्षे मा चल मा चल मंत्र पढ़ना चाहिए।

कलावा किस दिन खोलें?

कई लोग कलावा को किसी भी दिन उतार देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। हमेशा कलावा को मंगलवार और शनिवार को ही खोलना चाहिए।

कलावा इस जगह रखें

हाथ से कलावा उतारने के बाद पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इसके अलावा, इसे बहते जल में भी प्रवाहित कर सकते हैं।

पढ़ते रहें

हाथ में कलावा बांधने के नियम को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ