1 दिन में चेहरे को कितनी बार धोना चाहिए?


By Lakshita Negi14, Mar 2025 07:00 AMjagran.com

चेहरे की सही केयर के लिए फेस वॉश करना बहुत जरूरी होता है। दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और ऑयल के कारण स्किन पर गंदगी जम जाता है, जिससे पिंपल्स और दाग-धब्बे हो सकते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है किन दिन में कितनी बार फेस वॉश करना चाहिए? इसका जवाब स्किन टाइप पर निर्भर करता है। आइए जानें कि स्किन टाइप के हिसाब कितने बार फेस वॉश करना सही होता है।

ऑयली स्किन के लिए

ऑयली स्किन वाले लोगों को दिन में कम से कम 2 से 3 बार फेस वॉश करना सही रहेगा। इससे स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल कंट्रोल में रहेगा और पिंपल्स कम होंगे।

ड्राई स्किन के लिए

ड्राई स्किन वाले लोगों को दिन में सिर्फ 1 सो 2 बार ही फेस वॉश करना चाहिए। ज्यादा मुंह धोने से स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है, जिससे रूखापन बढ़ सकता है।

सेंसिटिव स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो दिन में सिर्फ 1 से 2 बार माइल्ड फेस वॉश से चेहरा धोना चाहिए। ज्यादा फेस वॉश करने से रेडनेस और इर्रिटेशन बढ़ सकती है।

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए

कॉम्बिनेशन स्किन में कुछ एरिया ऑयली और कुछ ड्राई होते हैं, इसलिए दिन में 2 बार फेस वॉश करना सही रहेगा, ताकि बैलेंस बना रहे।

नॉर्मल स्किन के लिए

अगर आपकी स्किन टाइप नॉर्मल है, तो दिन में 2 बार फेस वॉश करना बहुत होता है। सुबह और रात को चेहरे धोने से स्किन हेल्दी और फ्रेश रहेगी।

क्या बार-बार फेस वॉश करना सही है?

बहुत ज्यादा फेस वॉश करने से स्किन ड्राई हो सकती है। इससे स्किन का नेचुरल ऑयल खत्म हो सकता है, इसलिए अपनी स्किन टाइप के अनुसार ही फेस वॉश करें।

फेस वॉश के बाद स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करें और स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स चुनें। इस तरह की अन्य जानकारियों के लिए jagran.com पढ़ते रहें।