अगर आप हमेशा फिट रहना चाहते हैं, तो रोजाना ज्यादा से ज्यादा पैदल चलें। आइए जानते हैं कि शरीर को फिट रखने के लिए 1 दिन में कितने कदम पैदल चलना चाहिए?
शरीर को ऊर्जावान रखने के लिए रोजाना सुबह पैदल चलना चाहिए। इससे शरीर को पर्याप्त एनर्जी मिलती है और हड्डियां भी मजबूत होने लगती हैं।
अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि रोजाना कितने कदम पैदल चलें? पैदल चलने से व्यक्ति हमेशा एक्टिव रहता है और काम में मन भी लगता है।
अगर आप जवां हैं, तो आपको एक दिन में कम से कम 10000 कदम पैदल चलाना चाहिए। इससे आपका शरीर पूरी तरह से फिट रहेगा।
अगर आप 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं, तो रोजाना 8000 कदम पैदल चलें। ऐसा करने आप खुद को हेल्दी महसूस करेंगे और हमेशा फिट भी रहेंगे।
रोजाना पैदल चलने से कैलोरी बर्न होने लगती है, जिससे व्यक्ति का वजन कम होने लगते हैं। मोटापे की समस्या का सामना कर रहे लोगों को रोजाना पैदल चलना चाहिए।
अगर आप जोड़ों में दर्द का सामना कर रहे हैं, तो रोजाना पैदल चलें। इससे दर्द से राहत मिलने लगती है और हड्डियां भी मजबूत होती हैं।
रोजाना 10000 कदम पैदल चलने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसके साथ ही, व्यक्ति का स्टेमिना भी मजबूत होता है।
शरीर फिट रखने की टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ