लाइफ को हेल्दी बनाने के लिए रोटी का सेवन बेहद जरूरी है। रोटी भारत के अधिकतर राज्यों के मुख्य मील में शामिल है।
आज हम आपको बताएंगे कि एक दिन में आपको कितनी रोटियां खानी चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
रोटी हमारे पेट के लिए पर्याप्त फाइबर उपलब्ध कराती है और फाइबर हमारे पाचन तंत्र को बेहतर करता है।
हेल्दी इंसान को रोजाना कम से कम 5 से 7 रोटियां खा सकता है। एक नॉर्मल रोटी से 105 से 110 कैलोरी शरीर को मिलती है।
हालांकि आपको अपने दिनभर की शारीरिक गतिविधियों के आधार पर रोटी की मात्रा को तय करनी चाहिए।
रोटी के साथ आपको संतुलित आहार की भी देखभाल करनी चाहिए। डाइट में दाल, सब्जियां, प्रोटीन, और फलों को शामिल करें।
अगर रात में रोटी खाते हैं, तो खाने के बाद वॉक जरूर करें। रात के भोजन के बाद वॉक करने से आपकी रोटी भी पच जाएगी।
जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनको गेहूं के आटे के बजाय ज्वार, बाजरा या रागी के आटे की रोटी को डाइट में शामिल करना चाहिए।
एक दिन में आपको 5 से 7 रोटियां खानी चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com