अक्सर लोग पपीता खाना पसंद करते हैं। यह सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि पपीते के पत्ते का जूस पीने से किन रोगों के होने का खतरा कम हो जाता है?
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।
इसमें कई विटामिन और मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। इसे पीने से शरीर में होने वाली कई बीमारियों के होने का खतरा कम होने लगता है।
पपीते के पत्ते का जूस पैनक्रियाज में इंसुलिन बनाने वाले सेल्स की रक्षा करने में मददगार है। इसे पीने से ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल होने लगता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
पपीते के पत्ते में पर्याप्त मात्रा में पैपीन और फाइबर होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इसके जूस को पीने से गैस, ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं।
डेंगू होने पर प्लेटलेट्स तेजी से कम होने लगता है। इस कमी को दूर करने के लिए पपीते के पत्ते का जूस पीना चाहिए। इससे प्लेटलेट्स की संख्या बढ़ने लगती है।
पपीते के पत्तों में विटामिन ए, सी और ई होते हैं, जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं।
पपीते में कई विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसके पत्ते का जूस पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होने लगती है और शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा भी कम हो जाता है।
शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ