अक्सर लोग दांतों को हेल्दी रखने के लिए ब्रश करते हैं। वहीं, ज्यादा दिन तक एक ही ब्रश इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कितने महीने में टूथब्रश बदलना चाहिए?
कई लोग ज्यादा समय तक एक ही टूथब्रश उपयोग करते हैं। ऐसा करने से दांतों में इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
पुराने टूथब्रश का उपयोग करने के दांत में दर्द और ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। जिसकी वजह से दांतों में इंफेक्शन भी बढ़ सकता है।
दांतों को कीटाणु मुक्त रखने के लिए समय-समय पर टूथब्रश को बदल देना चाहिए। कई महीनों के बाद यह टूथब्रश साफ नहीं होता है।
टूथब्रश को 2-3 महीने के बाद बदल देना चाहिए। इसके अलावा, अगर इससे पहले ब्रश खराब हो जाता है, तो बदल दें।
अपना टूथब्रश किसी दूसरों को उपयोग करने के लिए नहीं देना चाहिए और न ही किसी दूसरे का ब्रश करना चाहिए। इससे कीटाणु दांत को खराब कर सकते हैं।
दांतों को हेल्दी रखने के लिए सोफ्ट ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे मसूड़ों को नुकसान नहीं होता है।
ब्रश करने के बाद टूथब्रश को पानी से धो लें। इसके बाद ब्रश में लगे पानी को अच्छी तरह से सूखाकर इसे खड़ा करके रखें।
दांतों को हेल्दी रखने के टिप्स को जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ