उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना चाहिए? जानें


By Farhan Khan18, Jul 2024 01:05 PMjagran.com

चैन की नींद न ले पाना

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग चैन की नींद नहीं सो पा रहे हैं। इसके चलते न सिर्फ पूरा दिन खराब जाता है बल्कि सेहत पर भी इसका असर पड़ता है।

रोजाना पर्याप्त नींद लेनी चाहिए

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, हर व्यक्ति को रोजाना पर्याप्त नींद लेनी चाहिए। ऐसे में सवाल उठता है कि व्यक्ति को कितनी नींद लेनी चाहिए?

उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना चाहिए?

आज हम आपको बताएंगे कि उम्र के हिसाब से कितने घंटे सोना चाहिए। ताकि आप लंबे समय तक सेहतमंद रह सकें। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

4 से 12 महीने के बच्‍चे

4 से 12 महीने के बच्‍चे को कम से 12 से 16 घंटा सोना जरूरी होता है। जबकि 1 से 2 साल के बच्‍चे के लिए 11 से 14 घंटे सोना जरूरी है।

3 से 5 साल के बच्चे

3 से 5 साल के लिए 11 से 14 घंटे की नींद जरूरी है। जबकि 6 से 12 साल के बच्‍चे को 9 से 12 घंटे सोना चाहिए।

18 साल के बाद

जब बच्‍चे धीरे-धीरे बड़े होने लगे, तब उन्हें 8 से 10 घंटा सोना चाहिए और 18 साल के बाद कम से कम 7 घंटा सोना बेहद जरूरी होता है।

60 साल के बाद

60 साल से अधिक उम्र के लोगों को 7 से 8 घंटा सोना जरूरी है। इससे कम सोने से उन्हें गंभीर बीमारियां हो सकती हैं।

अपनी उम्र के हिसाब से सोना चाहिए। ताकि आप बीमार न हो। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com