1 दिन में कितने घंटे का स्क्रीन टाइम होना चाहिए?


By Akanksha Jain09, Oct 2024 09:00 AMjagran.com

क्या होता है स्क्रीन टाइम?

आज-कल हर इंसान फोन चलाता है और फोन के जरिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी किया जाता है। आप दिनभर में कितना फोन और सोशल मीडिया पर समय दे रहे हैं उसे स्क्रीन टाइम कहा जाता है।

फोन और लैपटॉप पर हैं सब डिपेंटेंड

आज के दौर में ऑफिस का काम हो या फिर स्कूल की पढ़ाई हर चीज लैपटॉप और फोन पर होती है, जिससे आपकी हेल्थ पर भी बहुत असर पड़ता है। 

कितने घंटे होना चाहिए स्क्रीन टाइम?

आपको बता दें कि, दिनभर में किसी भी व्यक्ति का स्क्रीन टाइम 3-4 घंटे का होना चाहिए। इससे ज्यादा का स्क्रीन टाइम आपके लिए हानिकारक साबित हो सकता है।

आंखें हो सकती हैं खराब

आइए जानते हैं कि ज्यादा स्क्रीन टाइम से शरीर को क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं। अगर आप ज्यादा फोन चलाते हैं तो आपकी आंखों पर गहरा असर पड़ता है।

माइग्रेन का खतरा

अगर आपको माइग्रेन है तो भी आपको कम से कम अपना स्क्रीन टाइम रखना चाहिए। ज्यादा स्क्रीन टाइम होने से माइग्रेन भी बढ़ सकता है। 

स्लीपिंग पैटर्न हो सकता है खराब

अगर आप अपनी लाइफ स्टाइल को सही करना चाहते हैं तो आपको रात में फोन नहीं चलाना चाहिए, इससे स्लीपिंग पैटर्न पर भी असर पड़ता है।

त्वचा हो सकती है खराब

ज्यादा स्क्रीन टाइम होने से आपकी त्वचा पर भी असर पड़ सकता है। फोन और लैपटॉप से निकलने वाली रेज आपकी त्वचा भी खराब कर सकती है।

मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर

इसके अलावा अगर आप ज्यादा फोन चलाते हैं तो इसका असर आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पड़ता है।

इसी तरह की खबरों को पढ़ते रहने के लिए फॉलो करें Jagran.com को