गर्मियों में एक दिन में कितने कप चाय पीना चाहिए?


By Ashish Mishra14, Jun 2025 10:00 PMjagran.com

चाय पीना

अक्सर लोग गर्मियों में चाय पीना पसंद करते हैं। इससे शरीर में कई बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि गर्मियों में कितने कप चाय पीनी चाहिए?

खानपान पर ध्यान दें

गर्मियों को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए खाने वाली चीजों की मात्रा का भी ध्यान रखना चाहिए।

कितनी कप चाय पिएं?

गर्मियों में कई लोग ज्यादा मात्रा में चाय पी लेते हैं। इससे शरीर को कई तरह के नुकसान भी होने लगते हैं और एसिडिटी की समस्या भी बढ़ जाती है।

2-3 कप चाय पिएं

मेट्रो हॉस्पिटल फरीदाबाद में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी के डायरेक्टर डॉ. विशाल खुराना सेजानेंगे ने बताया कि गर्मियों में 2-3 कप चाय पीना सही होता है।

शरीर को ठंडक प्रदान करना

गर्मियों में चाय पीने से शरीर से पसीना निकलने लगता है, जो वाष्पित होकर शरीर को ठंडक रखने में मदद करता है।

थकान दूर करना

गर्मियों में 2-3 कप चाय पीने से शरीर की थकान दूर होने लगती है। इसके साथ ही, व्यक्ति का काम करने में मन लगता है और आलस से भी छुटकारा मिलता है।

ज्यादा चाय पीने के नुकसान

गर्मियों में ज्यादा चाय पीने से सीने में जलन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, मतली, पेट में ऐंठन, एसिड रिफ्लक्स और दस्त भी हो सकते हैं।

सिर दर्द की समस्या

चाय में कैफीन की पर्याप्त मात्रा होती है। इसे ज्यादा मात्रा में पीने सिरदर्द और दांतों में परेशानियां हो सकती हैं।

पढ़ते रहें

चाय पीने के फायदे और नुकसान के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ