अक्सर लोग घर में कपूर जलाते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। आइए जानते हैं कि कपूर में कितनी लौंग डालकर जलानी चाहिए?
घर में किसी भी चीज को जलाते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों को पालन न करने से वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।
कपूर में लौंग डालकर जलाना फायदेमंद होता है। इससे घर में बुरी नजरों का प्रवेश नहीं होता है। लौंग को डालते समय उसकी मात्रा ध्यान रखना चाहिए।
धन की कमी का सामना कर रहे लोगों को कपूर में 5 लौंग डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है।
वास्तु के अनुसार, वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर में 11 लौंग मिलाकर जलाएं। इससे जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
वास्तु के अनुसार, घर में कपूर-लौंग को शाम के समय जलाना बेहद फलदायी माना जाता है। इससे सारी नकारात्मकता बाहर निकल जाती हैं।
घर में कपूर में 5 लौंग डालकर जलाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके अलावा, व्यक्ति करियर में तरक्की करके खूब पैसा कमाता है।
अगर आपको कठिन परिश्रम के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो घर में कपूर और लौंग को एक साथ जलाएं। ऐसा करने से कार्य में सफलता मिलने लगती है।
वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ