क्या आप जानते हैं कि पेट की चर्बी किन कारणों से बढ़ती हैं। अगर नहीं, तो यह स्टोरी आपके लिए एकदम परफेक्ट हैं। आज स्टोरी में हम आपको बताने जा रहें हैं कि किन कारणों से यह बढ़ सकती हैं।
ज्यादा अगर आप रोजाना अपनी शारीरिक गतिविधि के हिसाब से ज्यादा कैलोरी खाते हैं, तो यह ज्यादा कैलोरी चर्बी के रूप में शरीर में जमा हो जाती है।
अगर आप रोजाना व्यायाम नहीं करते हैं, तो आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसी कारण से शरीर में मौजूद कैलोरी बर्न नहीं हो पाती और पेट की चर्बी निकल जाती हैं।
अगर आप खाने में काफी मात्रा में चीनी और वसा से भरपूर भोजन करते हैं, तो यह पेट की चर्बी बढ़ाने में सहायक होते है।
तनाव के कारण शरीर में कॉर्टिसोल नामक हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है, जो पेट की चर्बी को बढ़ाने में मदद कर सकता है। साथ ही, काफी लोग तनाव में ज्यादा मीठा खाना पसंद करते है, जिसके कारण भी यह बढ़ने लगती हैं।
अगर आप जरूर के हिसाब से नींद नहीं लेते हैं, तो यह भी पेट की चर्बी को बढ़ाने में मदद का एक कारण होता है।
जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगती हैं वैसे-वैसे आपका मेटाबॉलिज्म धीमा होता जाता है, जिसके कारण खाने का डाइजेस्ट होने में दिक्कत होती है। इसी कारण पेट की चर्बी भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।
काफी लोग शराब का सेवन काफी ज्यादा करते हैं, जिसके कारण उनको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। साथ ही, पेट की चर्बी बढ़ना भी एक उन्हीं कारणों में से एक है।
स्टोरी में बताए गए इन कारणों से पेट की चर्बी धीरे-धीरे बढ़ने लगती हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik