आजकल बहुत सारे लोग मानसिक थकावट का शिकार होते हैं, इस वजह से कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इससे हमारी वर्क प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है। ऐसे में इसके लक्षणों और इससे बचाव के उपायों के बारे में बताएंगे।
दिनभर सुस्ती छाई रहने की वजह से फोकस करने में दिक्कत होती है। इसके साथ ही चिड़चिड़ाहट भी होने लगती है।
मानसिक रूप से थकावट होने से मन में नेगेटिव विचार आते रहते हैं और मांसपेशियों में दर्द और खिंचाव महसूस होता है।
कई बार किसी से मिलने का मन नहीं करता है, ऐसा मानसिक रूप से थकावट का संकेत देता है। इसके साथ ही क्रिएटिविटी में भी कमी का सामना करना पड़ता है।
इस समस्या से राहत के लिए रोजाना एक्सरसाइज करें। रेगुलर एक्सरसाइज करने से तन और मन हेल्दी रहता है। इसके साथ ही माइंड भी एक्टिव रहता है।
कई बार नींद पूरी न होने की वजह से भी मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करते हैं। इससे बचाव के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद पूरी करें।
दिनभर की भागदौड़ और काम के बोझ के चलते स्ट्रेस की समस्या होती है। ऐसे में इससे बचाव के लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लें।
दिनभर की सुस्ती को दूर करने के लिए इन टिप्स का पालन करें। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM